फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में चला चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए बुधवार को बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। बैंकों में बिना किसी काम खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर कड़ी हिदायत देकर बाहर किया गया। बैंक में खड़े लोगों से सामाजिक दूरी का पालन कराया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्षों ने प्रबंधकों से वार्ता कर सायरन, अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड संबंधी जानकारी ली। ग्राहकों को निर्देश दिए कि बहुत जरूरी होने पर ही बैंक आएं। बैंकों के बाहर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें