महोबा। पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर बिना मास्क लगाकर चलने पर 124 लोगों के चालान कर 18,500 रुपये शमन शुल्क वसूला। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नौ वाहनों के चालान कर 1,600 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने 10 वाहनों के ई-चालान किए। पुलिस ने लोगों से घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने व सामाजिक दूरी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।