फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबरई बांध का निर्माण कार्य फिर हुआ प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। दो माह से बंद पड़े कबरई बांध के उच्चीकरण का काम अब शुरू हो गया है। 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बांध का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई की सुविधाएं मिलेगी। साथ ही कबरई कस्बे में भरपूर पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। 11 साल से चल रहे बांध के उच्चीकरण का कार्य बजट के अभाव में पूरा नहीं हो सका। अब धनराशि अवमुक्त होने के बाद बांध का कार्य पूरा होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बांध निर्माण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सिंचाई विभाग मशीनों से काम कराने पर जोर दे रहा है। वर्ष 2008-2009 में प्रारंभ हुई अर्जुन बांध सहायक सिंचाई परियोजना के तहत कबरई बांध के उच्चीकरण का काम भी शुरू हो गया है। जनवरी 2020 में बांध का निर्माण कार्य शुरू हुआ। दो माह काम चला और फिर लॉकडाउन के चलते काम बंद हो गया। अब अनलॉक-1 शुरू होते ही घनाराम कंस्ट्रक्शन कंपनी झांसी के मैनेजर जाहिर सिंह ने काम शुरू करा दिया। उन्होंने बताया कि काम के दौरान शत-प्रतिशत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अधिक से अधिक मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। बांध के धरौन पहाड़िया के पास फाटकों की बेस तथा वॉल कंक्रीटिंग का काम कराया जा रहा है। एक साल के अंदर काम पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें