फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपत्ति की मारपीट कर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थानाक्षेत्र के घुटई गांव के पास सोमवार को बाइक पर सवार तीन सशस्त्र लुटेरों ने दंपति की बाइक ओवर टेक करके रोक लिया। इसके बाद पति की तमंचे से बट् से पिटाई कर पत्नी के जेवरात, नगदी व मोबाइल फोन लूटकर लुटेरे भाग गए। लूट का शिकार दंपति ने महोबाकंठ थाने में तहरीर दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना हरपालपुर, मध्य प्रदेश के परा गांव निवासी वासुदेव पत्नी पार्वती के साथ राठ के इटौरा गांव अपनी ससुराल गया था। सोमवार की दोपहर वह पत्नी के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। दोपहर करीब एक बजे घुटई गांव के पास एक बाइक से तीन तीन लुटेरे आए और ओवर टेक करके वासुदेव की बाइक रोक ली। वासुदेव कुछ समझ पाता कि लुटेरों ने तमंचे की बटें से उस पर हमला कर दिया। पति की हालत देखकर पार्वती घबरा गई। इसके बाद लुटेरों ने उसकी अंगूठी, हार, जंजीर, झुमकी समेत करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर उतरा लिए। चार हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले।
दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वासुदेव व पार्वती ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी और तहरीर दी। एएसपी वीरेंद्र कुमार व सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लुटेरों की तलाश कीजा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें