फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 सड़कों का निर्माण शुरू न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने 50 लाख से अधिक लागत की अधूरी परियोजनाओं व अधूरी सड़कों की समीक्षा की। 11 नई सड़कों में से 9 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही बारिश से पहले सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम शनिवार को विकास भवन सभागार में निर्माण कार्योँ की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में 13 निर्माणाधीन राजकीय हाईस्कूल विद्यालयों में से मुढ़ारी और सूपा को छोड़कर जून तक सभी का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। मुढ़ारी और सूपा के लिए पैसा न मिलने की वजह से कार्य पूर्ण होने में विलंब होगा। डीएम ने एक्सईएन सिंचाई मौदहा बांध निर्माण खंड से अर्जुन सहायक परियोजना का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बंधी निर्माण की समीक्षा में कहा कि सिंचाई से संबंधित जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं, उन्हे शीघ्र पूरा कराया जाए।
डीएम ने 50 लाख से अधिक की परियोजना से संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि लॉकडाउन होने के चलते अन्य प्रदेशों से जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं, ऐसे में उनको रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी निर्माण कार्यों में उनसे काम लिया जाए। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डॉ. सुमन, पीडी डीएन पांडेय, डीआईओएस एसपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें