फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में बागवानी की फसल चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में गुरुवार की रात आई तेज आंधी ने बागवानी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। दर्जनों पेड़ गिर जाने से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों ने बागों में पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार शाम तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। आंधी में मुख्य मार्ग में लगे पेड़ टूट गए। बागवानी किसानों के नीबू, आंवला, अमरूद आदि के पौधे भी टूट गए। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। विकासखंड कबरई के सिजहरी गांव में प्रगतिशील किसान हरगोविंद व कल्यान सैनी के नीबू के बाग को क्षति हुई। किसानों के बाग में लगे नीबू के 100 पौधे नष्ट हो गए।
शुक्रवार को सूचना पर जिला उद्यान अधिकारी विजय कुमार चौरसिया व जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह ने मौके पर जाकर किसानों के बागों को देखा। इस दौरान किसानों ने टूटे पेड़ व गिरे फल दिखाए। अधिकारियों ने किसानों को जिला प्रशासन, विभाग को आंधी से हुई क्षति की सूचना देकर मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें