श्रीनगर (महोबा)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरामाफ की 20 लाख रुपये की लागत से बनी बाउंड्री तेज हवा के झोंके से धराशाई हो गई। मलबे में दबने से एक आवारा पशु की मौत हो गई। हालांकि रही कि विद्यालय बंद होने के कारण हादसा टल गया। वर्ष 2013 में सांसद निधि से 20 लाख रुपये की लागत से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरामाफ की 200 मीटर की बाउंड्री का निर्माण कराया था।
बाउंड्री गिरने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही जांच प्रशासनिक अफसरों से जांच कराए जाने की मांग की है।