फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दहेज का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड जैतपुर के बगवाहा गांव में शुक्रवार को मोहन लाल शर्मा के घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सिलिंडर फटने के डर से लोग इधर-उधर भाग गए। बाद में दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में रखा मोहन लाल की बेटी की शादी का सामान व 80 हजार रुपये की नगदी भी जल गई।
विज्ञापन

बगवाहा निवासी मोहनलाल शर्मा की बेटी संध्या की छह मई को शादी होने थी। लॉकडाउन के चलते उसने शादी की तारीख बढ़ाकर 15 जून तय कर दी। इसके बाद शादी के लिए सामान एकत्र करने लगा। शुक्रवार को सुबह घर में मोहन लाल की पत्नी खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। लपटें देख परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर से बाहर आ गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक मोहन लाल की गृहस्थी, बेटी की शादी का सामान, नगदी व कपड़े जल चुके थे। मोहन लाल के मुताबिक आग से दो लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। अब रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें