फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अपर आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी राहुल सिंह ने गुरुवार को छह से ज्यादा क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकांश केंद्रों में व्यवस्थाएं ठीकठाक मिलीं। इस दौरान उन्होंने 12 निगरानी समितियों के अध्यक्षों से जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण संस्थान चरखारी का निरीक्षण किया। यहां 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसमें 40 कमरे, 6 शौचालय व एक स्नान घर है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक 69 प्रवासी लोगों का आए हैं। इनको मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद 15 दिन की खाद्य सामग्री देकर होम क्वारंटीन के लिए रवाना किया गया। इसी तरह वीरभूमि महाविद्यालय, कस्तूरबा बालिका छात्रावास, कम्युनिटी किचिन तहसील परिसर, तहसील परिसर चरखारी आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें