फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में पारा 45 डिग्री रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नौतपा के पहले दिन गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए। सोमवार को निकली चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोगों का तेज धूप और गर्म हवाओं से बुरा हाल रहा। तापमान के बढ़ने से लोग सुबह से ही घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

नौतपा लगते ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से आग उगलती सूरज की किरणों से गर्मी पूरे सवाब पर दिखी। सुबह से ही गर्म हवाओं के चलते से लोगों का निकलना दूभर हो गया। जरूरत पड़ने पर सिर पर अंगौछा और तौलिया बांधकर निकले तो महिलाएं सिर और मुंह स्कॉर्फ बांधकर निकलीं। बुंदेलखंड का महोबा पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां पर गर्मी अधिक पड़ने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ जाता है। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सड़कों की आवाजाही पर ब्रेक लगा दिया है। इससे सारा दिन सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। शाम सात बजे तक गर्म हवाओं का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें