फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष ट्रेन से आए श्रमिकों पर रखी जा रही कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गाजियाबाद से विशेष ट्रेन से महोबा आए श्रमिकों में से पांच के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को भी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज क्वारंटीन केंद्र में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। साथ ही ट्रेन से आने वाले अन्य प्रवासी मजदूरों पर नजर रखने के लेखपालों और चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। हैवतपुरा गांव के चार श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

विशेष ट्रेन से 22 मई को जिले में 240 प्रवासी श्रमिक आए थे। इनमें 70 श्रमिक महोबा जिले के थे। स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने इन श्रमिकों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कालेज झांसी भेजे थे। रविवार को सभी की जांच रिपोर्ट आई। इसमें से 65 श्रमिकों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर गांव में होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया था।
थाना पनवाड़ी के हैवतपुरा के एक ही परिवार के चार सदस्यों और सूपा गांव के एक श्रमिक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने पर हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद पांचों प्रवासियों को मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया गया है। प्रशासन ने विशेष ट्रेन से आए अन्य श्रमिकों पर नजर रखने के लिए एसडीएम ने लेखपालों और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रभारी चिकित्साधिकारी कुलपहाड़, पनवाड़ी, बेलाताल और चरखारी ने एएनएम व आशा बहुओं को लगा दिया है, जो विशेष ट्रेन से आए श्रमिकों पर नजर रखेगीं। वहीं, लेखपाल भी उनकी गतिविधियों पर ध्यान दे रहे हैं। ट्रेन से आए इन प्रवासी श्रमिकों के घर से निकलने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें