फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की क्रशर डग में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव में बकरियां चराने गई सियारानी (45) की क्रशर डग में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कबरई विकासखंड के बहिंगा गांव निवासी रमेश चंद्र प्रजापति की पत्नी सियारानी बकरियां चराने के लिए बरबई गांव गई थी। तभी एक स्टोन क्रशर के डग से उतरते समय उसका फिसलकर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने पर वह घायल हो गई। क्रशर के चौकीदार राजू ने सियारानी की हालत देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सियारानी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद सियारानी की मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें