फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रिवई गांव के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के कल्याणपुर गांव निवासी रामशंकर यादव का बेटा राजा सिंह (35) डीसीएम चालक था। सोमवार की रात वह गाड़ी लेकर महोबा आ रहा था। उसी दौरान हाईवे पर रिवई गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे डीसीएम पलट गई। राजा सिंह उसके केबिन में फंस गया। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस की मदद से डीसीएम में फंसे राजा सिंह को बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। थानाप्रभारी ने बताया कि जांच के बाद हादसे की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें