फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूरों को एक माह का मिलेगा नि:शुल्क राशन-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन में दैनिक मजदूरों के भरण-पोषण की व्यवस्था के लिए डीएम अवधेश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अंत्योदय कार्ड धारकों, मनरेगा मजदूरों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक व दिहाड़ी मजदूरों को एक माह का राशन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा पेंशन ले रहे लाभार्थियों को अग्रिम पेंशन व गृहस्थी कार्ड धारक जो अन्य लाभ से वंचित हैं उनको भी राशन दिया जाएगा। सभी निर्माण श्रमिक, ठेला, खोमचा लगाने वाले व घुमंतू जिनके पास भरण-पोषण की सुविधा नहीं है उन्हें एक हजार रुपये दिया जाएगा।
डीएम ने एसडीएम व ईओ को निर्देश दिए कि वे पात्रों की सूची दो दिन में उपलब्ध कराएं ताकि जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अपील की कि सभी लोग धैर्य बनाए रखें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, पीडी डीएन पांडेय, एसडीएम चरखारी राजेश यादव, एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, एसडीएम महोबा राकेश कुमार, डीएसओ एसपी शाक्य, एलईओ महेंद्र सिंह, डीआईओ सतीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें