फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे आठ श्रमिकों को पुलिस ने रोका, जांच के बाद भेजा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार की रात निजी वाहन से दिल्ली से लौटे आठ श्रमिकों को अजनर थाना पुलिस ने रोक लिया। बाद में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी श्रमिकों की जांच कराई गई। किसी भी श्रमिक में कोरोना के लक्षण न मिलने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी बृजकुंवर पत्नी अच्छेलाल, अमरचंद्र, शीला, राजेश पुत्र बुद्धराम, रवीना पत्नी राजेश, दिलीप पुत्र अच्छेलाल, छबिलाल पुत्र छिदुआ व प्रेम पत्नी छबिलाल दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और पूरे देश में लॉकडाउन किए जाने से श्रमिक घरों को वापस लौट रहे हैं। गुरुवार की रात निजी किराये के वाहन से दिल्ली से सभी श्रमिक अजनर आ रहे थे। तभी ग्राम मगरिया पुल के समीप पुलिस ने श्रमिकों को रोक लिया। जहां घंटों गाड़ी को खड़ी कराए रखा गया।
मामले की सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। तब सभी श्रमिकों को जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर भेजा गया। जहां डा. राजेश वर्मा ने सभी की लक्षणों के आधार जांच की। एक भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण का न मिलने पर सभी को घर भेज दिया गया। साथ ही 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने और परिवार के अन्य सदस्यों से न मिलने की बात कही। इसी तरह ग्राम सलैया के कुछ ग्रामीणों के बाहर से लौटने की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें लाकर अस्पताल में जांच कराई गई। जिला अस्पताल में प्रतिदिन दूसरे प्रांतों से आने से वाले लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें