फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा ने राठ को पांच विकेट से हराकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। डॉ. रामगोपाल सिंह की पुण्य स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में महोबा ने राठ को पांच विकेट से हराकर फाइनल जीत लिया।
विज्ञापन

काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में राठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवर के मुकाबले में टीम ने 100 रन बनाए। राठ के खिलाड़ी राणा ने 28 और तरुण ने 24 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोबा टीम 14 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिससे महोबा की टीम पांच विकेट से विजयी बनी।
मैच में सर्वाधिक 44 रन महोबा के खिलाड़ी आकाश को मैन ऑफ द मैच और नीरज कुमार को मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब मिला।
मुख्य अतिथि एसडीएम स्वेता पांडेय, तहसीलदार संजीव कुमार व थानाध्यक्ष खरेला गणेश कुमार गुप्ता ने विजेता टीम के कप्तान आसिफ को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये और उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 5,100 रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आयोजक सतेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. शिव कुमार, अधिवक्ता राजेंद्र द्विवेदी, मनोज सिंह, शैलेंद्र कुमार, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें