फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा-मेरा बेटा निर्दोष, मोदी-योगी राम-लक्ष्मण की तरह...

विज्ञापन
विज्ञापन
-जलशक्ति मंत्री और चरखारी विधायक के बीच हुए विवाद के बाद सुर्खियों में पूर्व सांसद की पोस्ट
विज्ञापन




फोटो 05 एमएएचपी 09 परिचय-पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सोशल मीडिया में एक ओर कार्यकर्ता आपस में उलझते हुए अपने-अपने नेताओं को सही ठहरा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विधायक के पिता और पूर्व सांसद की सोशल मीडिया पोस्ट भी खासी वायरल हो रही हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने एक पोस्ट डालकर विधायक बेटे को निर्दोष करार दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राम-लक्ष्मण की संज्ञा देते हुए एक पोस्ट भी उन्होंने फेसबुक पर शेयर की।

राज्यसभा और लोकसभा के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बृहस्पतिवार को अपने बेटे और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मेरा बेटा निर्दोष है। वह बुंदेलखंड के लिए जीता है। उसके रग-रग में बुंदेलखंड बसा है। बुंदेलखंड की समस्याओं के लिए कई बार जेल गया, लाठियां खाईं, अपना खून बहाया। इसलिए उसने पानी के लिए मंत्री से कहा।
विज्ञापन




इससे पहले बुधवार को उन्होंने एक पोस्ट डालकर लिखा था कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। अहंकार चाहे जप, तप, यश, कीर्ति का हो, सब बुरे होते हैं। महादेव उनके विधायक बेटे को सद्बुद्धि दें। कोई अपने आप को पार्टी से बड़ा न समझे। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने यह पोस्ट हटा दी थी। इसी तरह उनकी कुछ और पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं। ए

क पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मोदी जी और योगी जी दोनों राम-लक्ष्मण की तरह हैं। हम नमामि गंगे को धरातल पर उतारना चाहते। हमें हर घर नल से जल चाहिए बस। इसमें आप सबका आशीर्वाद चाहिए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि योगी जी को लगभग नौ साल होने जा रहे हैं एक दिन का रेस्ट नहीं लिया। बगैर रुके, बगैर थके काम कर रहे।



मोदी की तरह हम सबको भी पार्टी और सरकार के सहयोग के लिए अपना समय देना चाहिए। इस सबसे अलग भाजपा के कार्यकर्ता भी दो धड़ों बटे नजर आ रहे हैं। एक कार्यकर्ता ने फेसबुक पर लिखा कि बुंदेलखंड के लिए किए गए कार्यों का भी मूल्यांकन होने लगा है। जनता की आवाज को गुड्डू भैया दबाने नहीं देंगे।
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा कि विधायक को एक पार्टी बनानी चाहिए जो बुंदेलखंड का नेतृत्व कर सके। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के समर्थन में एक यूजर ने विधायक के लिए लिखा कि अत्यधिक अहंकार अच्छा नहीं होता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मंत्री जी की सादगी का गलत फायदा मत उठाओ राजपूत जी...। इस तरह से सोशल मीडिया में लगातार यह मुद्दा गर्म बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें