इंडिपेंडेट नेशनल कराटे चैंपियनशिप में विजयी महोबा के खिलाड़ी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। नई दिल्ली में हुई इंडिपेंडेट नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्ग में जिले की दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और एक ने रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
13 और 14 अगस्त को हुई इस प्रतियोगिता के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मुक्ता कुशवाहा और 30 किलो भार वर्ग में विदित तिवारी ने लगातार तीन फाइट खेलकर पहला स्थान हासिल किया। 25 किलो भार वर्ग में आराध्या विश्वकर्मा ने दो फाइट जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ के कोच राजेंद्र सिंह तोमर की देखरेख में प्रतिभाग किया।