फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: गर्भवती ने गला रेतकर की जान देने की कोशिश, सालगिरह के दिन उठाया कदम, पिता बोला- पति से हुई थी अनबन

Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba Crime: कबरई कस्बा में महिला ने खुद के गले पर चाकू से प्रहार किए। इससे वो गंभीर रूपसे घायल हो गई। ससुरालियों ने बताया कि महिला तीन बार पहले भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास कर चुकी है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कस्बा कबरई के मोहल्ला इंदिरा नगर में शादी की पहली सालगिरह के दिन गर्भवती ने गला रेतकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे ससुरालियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने बेटी की ससुराल में पति से अनबन होने की बात कही है।

विज्ञापन

देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। जनपद हमीरपुर के हरसुंडी गांव निवासी राजेश ने अपनी बेटी राजकुमारी की शादी 20 अप्रैल 2022 को कस्बा कबरई के इंदिरा नगर निवासी राजेंद्र से की थी। परिजनों की माने तो पति से उसकी अनबन चल रही है। 
सास रज्जो ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर राजेंद्र दूसरे कमरे में सोने चला गया। वह नहाने गई थी। इसी बीच राजकुमारी ने अपने को कमरे के अंदर बंद कर चाकू से अपने गले पर कई प्रहार किए। चीख पुकार की आवाज आने पर बेटे के साथ मिलकर दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सास ने बताया कि बहू पहले भी तीन बार फंदा लगाकर जान देने की कोशिश कर चुकी है। बुधवार को वह थाना कबरई में जाकर पुलिस से कह रही थी वह ससुराल में नहीं रहना चाहती है।
विज्ञापन

शाम को बहू के पिता के आने पर पंचायत हुई थी। आज खुद पर चाकू से प्रहार कर आत्महत्या की कोशिश की। महिला तीन माह की गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल गर्भवती का इलाज चल रही है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें