बेलाताल (महोबा)। आदर्श रामलीला सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मंगलवार की रात सीताहरण की लीला का मंचन किया गया।
साधुवेश में रावण द्वारा सीता का हरण कर ले जाने के दौरान श्रोता भावुक हो गए। इससे पहले सूपनखा ने पंचवटी पहुंच भगवान राम से शादी का प्रस्ताव रखा। जिससे भगवान राम ने यह कहकर मना कर दिया है कि वह शादीशुदा है। तब सूपनखा ने लक्ष्मण से शादी का प्रस्ताव रखा। खरदूषण का वध करने पर लंकाधिपति रावण ने मामा मरीच के पास जाकर सोने का हिरण बनाने का प्रस्ताव रखा। साधुवेश में पहुंचे रावण ने सीता का हरण कर लिया। रामलीला देखने के लिए श्रोताओं की भारी भीड़ जुटी रही।