फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पिता पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर दबंगों ने प्रधान के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पनवाड़ी के प्रधान संजय द्विवेदी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम सभा की भूमि को कब्जों से मुक्त कराया गया। बुधवार को देखरेख के लिए उनके पिता रमेेशचंद्र द्विवेदी गए थे। तभी दबंगों ने जानलेवा हमलाकर फायर कर दिया। जिससे गोली उनके कुर्ते को फाड़ते हुए दाएं पैर को छूते हुए निकल गई। शोर मचाने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि ग्राम प्रधान की तहरीर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें