महोबा। जिला अस्पताल के वार्ड में नशे की हालत में एक सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। राउंड पर मरीजों को देखने पहुंचे डॉक्टर ने जब सिपाही को बेड में नशे की हालत में पड़ा देखा तो मामले की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों व कोतवाली पुलिस को दी।
शनिवार की रात करीब 11 बजे डॉ. विष्णु गुप्ता इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। वह मरीजों को देखने के लिए वार्ड में गए तो एक बेड पर सिपाही नशे की हालत में पड़ा मिला। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से जानकारी ली। तीमारदारों ने बताया कि सिपाही घंटों पहले हंगामा करता रहा और बाद में खाली पड़े बेड में लेट गया। तब डॉक्टर ने सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा व कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना भेजी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)