महोबा। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
जनपद बांदा के मटौंध गांव निवासी गंगादीन अपने साथी निजावत के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसी तरह सूपा निवासी प्रदीप, भटीपुरा निवासी रानी, बागौल निवासी प्रवेश, शेखूनगर निवासी सुमित, कुम्हडौरा निवासी रेशू व बजरंग चौक निवासी रमादेवी अलग अलग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)