महोबा। जिले की तीनों तहसीलों में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना ने बताया कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, वैवाहिक वाद, दीवानी वाद, बैंक वसूली वाद, राजस्व वाद, उपभोक्ता वाद, नगर पालिका चालानी वाद, विद्युत अधिनियम के वादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने वादकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है।