फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेलखंड के महोबा में सबसे ज्यादा बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मानसून इस बार पूरी तरह मेहरबान रहा। बुंदेलखंड के छह जिलों में झमाझम बारिश हुई लेकिन जनपद महोबा में सबसे ज्यादा बारिश 966.2 मिमी दर्ज की गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि अब राजस्थान से मानसून लौट रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में बुंदेलखंड में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन

मानसून का समय 15 जून से शुरू होता है। इस साल जनपद महोबा में मानसून की दस्तक माह जुलाई में हुई थी। शुरुआत में तो बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई लेकिन बंगाल की खाड़ी में बार-बार बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र से खासकर माह अगस्त व सितंबर के प्रथम सप्ताह में झमाझम बारिश देखने को मिली। अत्यधिक बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला। एक जुलाई से अब तक बुंदेलखंड में सर्वाधिक बारिश के मामले में महोबा अव्वल है।
यहां अब तक 71 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। चित्रकूट में 67 फीसदी, बांदा और हमीरपुर में 55-55 प्रतिशत, ललितपुर में 24 व जालौन में 13 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि बारिश के हिसाब से मानसून बेहतर रहा। इस समय राजस्थान की ओर से मानसून की वापसी हो रही है। बुधवार को भी दिन में हल्की बारिश देखने को मिली। लौटता मानसून आगामी दिनों में भी हल्की बारिश करा सकता है लेकिन तेज वर्षा के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद-बारिश-औसत वर्षा
महोबा-966.2-564.7
बांदा-1,115.2-719.6
चित्रकूट-1,223.8-731.9
हमीरपुर-1,025.1-662.2
जालौन-683.7-602.9
झांसी-572.3-682.8
ललितपुर-940.4-757.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें