महोबा। टीकामऊ गांव में दबंगों की मारपीट से आहत किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
टीकामऊ गांव के आनंद ने बताया कि पिता सुरेश साहू (55) के खेत पर चार दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। विरोध करने पर उसे पीटा और ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मार देने की धमकी दी।
किसान ने इसकी शिकायत पसवारा चौकी में की थी। पुलिस ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया था। दूसरे पक्ष ने 14 नवंबर को फिर किसान से मारपीट की। इससे आहत होकर किसान ने झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर किड़ारी फाटक के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।