फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : घनश्याम तेरी वंशी पागल कर जाती है.....

विज्ञापन
आल्हा चौक स्थित दुर्गा पंडाल में प्रस्तुति देतीं नेहा व माही। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मां दुर्गा समिति के तत्वावधान में रविवार रात आल्हा चौक स्थित दुर्गा पंडाल में जगराता कार्यक्रम हुआ। इसमें ब्लाइंड स्टार्स म्यूजिक अकादमी के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
विज्ञापन

ब्लाइंड स्टार्स म्यूजिक अकादमी के मनमोहन सिंह बाबला के निर्देशन पर कीबोर्ड में अजयमणि, प्रेमचंद्र, किशन द्विवेदी, तलबे में रोहित, ढोलक में अखिलेश, गायन में दिलीप, आनंद व मोहित शुक्ला ने देवा श्रीगणेशा देवा, जय-जय मां अंबे मां, घनश्याम तेेरी वंशी पागल कर जाती है भजनों पर प्रस्तुति दी।
इसके बाद नेहा, माही व खुशी ने राधारानी कहो तो अभी जान दे दूं गीत पर नृत्य किया। मोहनी ने तेरी मुरली की धुन सुनने में बरसाने से आई, जानवी, काव्या, नेहा ने मैं बरसाने की छोरी, राधा ने जमुना किनारे मेरा गांव आदि भक्ति गीतों पर बेहतर प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। भाजपा जिला महामंत्री अंकुर शिवहरे, प्रकाश अनुरागी, कार्यक्रम संचालक संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊदल चौक स्थित दुर्गा पंडाल में वरिष्ठ कवि बृजगोपाल शर्मा की अध्यक्षता में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें लवकुशनगर के कवि सूरज ने कभी को किताबों से निकल आती है, ऐसे अक्सर मुझे वो तरसाती है कविता सुनाई। कवि नीतेंद्र चौबे ने वर्तमान परिस्थितियों पर व्यंग्य किया। रोहित शर्मा, सुुनील दीक्षित, रामप्रकाश शुक्ल, प्रदीप दिहुलिया, सुशील शर्मा, देवेंद्र चतुर्वेदी आदि ने भी रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें