फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक क्लेम दिलाने में महोबा डीएम अव्वल

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में बोलते मंडलायुक्त गौरव दयाल - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के आयुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में जिले के लहचूरा बांध पर विकास व प्रशासनिक कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि बुंदेलखंड में जैविक खेती का बहुत स्कोप है। महोबा व हमीरपुर में काफी काम किया जा रहा है। मंडल के सभी जिलों के डीएम जैविक खेती को प्रोत्साहित करने को किसानों के क्लस्टर बनवाएं। बांदा जिले में किसान सम्मान निधि के सबसे अधिक 42 हजार मामले पेंडिंग पाए जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजी जताई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मंडल में किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बांदा में सर्वाधिक मामले पेंडिंग हैं, जिनमें किसानों को लाभांवित नहीं किया गया है जबकि महोबा में 8000 लोग हैं। जो चिन्हित नहीं हैं। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को प्राथमिकता से कराएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को सर्वाधिक क्लेम दिलाने के मामले में महोबा डीएम की सराहना की। साथ ही कहा कि मंडल के सभी जिलाधिकारी इस योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभांवित कराएं।
गोवंश संरक्षण की समीक्षा में कहा कि सभी डीएम व सीडीओ गोशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराएं। एक भी गोवंश ठंड से नहीं मरना चाहिए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अन्ना व पालतू जानवरों की पहचान को ईयर टैगिंग की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के परिवारों को ज्यादा से ज्यादा गायें दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने महोबा को छोड़कर अन्य जनपदों में मातृत्व योजना के तहत लाभार्थियों को शत प्रतिशत भुगतान न करने पर नाराजगी जताई। गरीबों व निराश्रित लोगों के लिए समय से कंबल क्रय किए जाने और वितरण करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंडलीय समीक्षा बैठक में डीएम बांदा, डीएम हमीरपुर, डीएम महोबा आदि मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें