महोबा। जिले में बुधवार को नौ और कोरोना संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल महोबा पहुंचाया।
शहर के रामकथा मार्ग व ग्राम किल्हौवा में दो-दो जबकि अमृत कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी चरखारी, पुराने बीएसएनएल ऑफिस के पास, ग्राम थुरट व तेईया में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। (संवाद)