महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की बीएड व बीएलएड की परीक्षाएं में बुधवार को एक नकलची पकड़ा गया। बीएड का छात्र हाथ में नकल लिखकर लाया था। उड़न दस्ते ने उसकी कॉपी सीज कर दी।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए केंद्र में आठ महाविद्यालयों के 1500 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। दो पालियों में सुबह नौ से 12 और दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षाएं चल रहीं हैं। बुधवार को परीक्षा के पहले दिन गेट सर्च के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षों में प्रवेश दिया गया। नोडल अधिकारी व प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू के नेतृत्व में गठित आंतरिक उड़न दस्ते ने परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की चेकिंग की।
बीएड के शिक्षा में दार्शनिक एवं सामाजिक परिप्रेक्ष्य विषय के प्रश्न-पत्र के दौरान विंसॉफ्ट कॉलेज ऑफ एजुकेशन पनवाड़ी का छात्र हाथ में लिखकर लाई नकल के साथ पकड़ा गया। प्राचार्य ने बताया कि प्रथम पाली में 757 छात्र-छात्राओं में से सात अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में 136 परीक्षार्थियों में तीन ने परीक्षा छोड़ दी।