फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : महिला से सामूहिक दुष्कर्म में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बयान दर्ज कराकर महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

महिला 12 अगस्त को रात घर पर अकेली थी। उसका पति ससुराल गया था। दीवार फांदकर गांव के तीन लोग घुस गए थे और तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया था। पति के लौटने पर महिला ने कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी। इसके बाद कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस ने सत्येंद्र उफ बेटू, रूपेंद्र व नवल किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें