फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में सड़क हादसा: ओमनी वैन और बाइक की भिड़ंत, दो की मौत और दंपती घायल, वैन चालक की तलाश जारी

Tue, 23 Aug 2022 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

मामना गांव के पास ओमनी वैन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार छतरपुर के बागेश्वर धाम दर्शन करने ओमनी वैन से जा रहा था।
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में मामना गांव के पास ओमनी वैन और बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दंपती घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद फतेहपुर के थाना ललौली के बदुआ गांव निवासी कैलाश (55 ) अपनी पत्नी आशा (50), पुत्र पंकज (26) और चालक के साथ ओमनी वैन से मंगलवार को मध्यप्रदेश छतरपुर के बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन

तभी रास्ते में मामना गांव के सिंह बाबा स्थान के पास बाइक और वैन में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे वैन सवार पंकज और बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सवार की शिनाख्त महेंद्र अहिरवार निवासी सगुनियामाफ कुलपहाड़ के रूप में हुई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घायलों से जानकारी लेते हुए परिजनों को सूचना दी है। दुर्घटना में मृतक पंकज के माता-पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें