फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, बहनोई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कैमाहा बैरियर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले और बहनोई उछलकर सड़क पर सिर के बल जा गिरे। हेलमेट न लगाने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। साले को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहनोई को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के अतरार गांव निवासी राजू (27) शनिवार को बहन माया को ससुराल महोबा छोड़ने आया था। देर वह बहनोई लालचंद्र (32) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर कैमाहा के पास छतरपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साले और बहनोई घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। लालचंद्र को झांसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
इंसेट
सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल, दो रेफर
रावतपुरा गांव निवासी देवेंद्र (25) शनिवार शाम बाइक से साथी बालाप्रसाद (38) के साथ घर लौट रहा था। मवेशी को बचाने में बाइक फिसल गई, जिससे दोनों घायल हो गए। इसी तरह कुलपहाड़ निवासी लक्ष्मी, बांदा निवासी निवासी प्रमोद, सालट निवासी संतोष, बेलाताल निवासी अरविंद और रिछा निवासी ब्रह्मानंद भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। देवेंद्र व ब्रह्मानंद को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें