फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पिकअप से 60 बोरी नकली डीएपी खाद बरामद, मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Nov 2022 04:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा में जिला कृषि अधिकारी और कबरई थाना पुलिस ने मंगलवार को 60 बोरी नकली डीएपी पकड़ी। बिना सील और मार्का वाली खाद लोडर में बांदा से लाई जा रही थी। खाद का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि बांदा से महोबा नकली डीएपी लाने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


कबरई पुलिस के साथ बांदा चौराहे के पास पिकअप को रोककर जांच की गई। काले तिरपाल से ढकीं डीएपी की बोरियां लदी थीं। चालक ने बेलाताल खाद ले जाने की जानकारी दी। बांदा में माल कहां से लोड किया, यह नहीं बता सका।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खाद नकली होने की पुष्टि हुई। बोरियों में किसी प्रकार की सील नहीं लगी है। पिकअप को पुलिस के कब्जे में दिया गया है। चालक, मालिक व खाद मंगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें