फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में एक महिला का शव कमरे में फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर पुत्री को प्रताड़ित करने व हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाषनगर विकास भवन के पीछे रहने वाले नईम की पत्नी सबीना (25) शुक्रवार की रात घर पर थी, जबकि पति बाहर गया था। देर रात वापस लौटने पर महिला का शव मकान के कमरे में पंखे के छल्ले से फांसी पर झूलता मिला। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाई। मृतका के पिता कल्लू अली निवासी ग्राम मड़वारा जनपद बांदा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 6 वर्ष पहले की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन पुत्री को मायके नहीं भेजते थे और न ही फोन पर बात करने देते थे। आएदिन प्रताड़ित किए जाने से पुत्री परेशान थी। ससुरालीजनों ने पुत्री की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें