फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः अभद्रता से नाराज महिला ने अधेड़ को मारा ब्लेड

विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल का इलाज करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के बिच्छू पहाड़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी में सड़क से गुजर रहे अधेड़ ने घर के बाहर खड़ी महिला से अभद्रता कर दी। इससे नाराज महिला ने धारदार ब्लेड से अधेड़ पर हमला कर दिया। कई बार ब्लेड मारने से अधेड़ के दोनों हाथ जख्मी हो गए। उसने महिला के खिलाफ तहरीर दी है। अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मगरियापुरा निवासी भोला (50) पुत्र भिन्ना वर्तमान में बिच्छू पहाड़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहता है। सोमवार की दोपहर वह कॉलोनी के रास्ते से निकल रहा था। तभी घर के दरवाजे पर खड़ी एक महिला से उसने अभद्र बातें कह दी। इससे महिला भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी।
विरोध करने पर महिला ने धारदार ब्लेड से भोला पर हमला कर दिया। कई बार ब्लेड मारने से भोला के दोनों हाथ जख्मी हो गए। उसने भागकर किसी तरह जान बचाई और शहर कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें