फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

सार

रक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर तैनात रहेगा पुलिस फोर्स
विज्ञापन
शहर के द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में हुई रंगाई पुताई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को श्रद्धा और भक्ति से मनेगा। पर्व को लेकर शिवमंदिरों में रंगाई-पुताई की व्यवस्थाएं हो गई हैं। शिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर के समीप स्थित विशाल शिव मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, शिवतांडव मंदिर, रामकुंड स्थित शिवमंदिर समेत सभी शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटेगी। पर्व को लेकर मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं। रंगाई-पुताई के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। मंदिर आने जाने वाले मार्गों को मौरंग डालकर समतल किया गया है, ताकि मंदिर आने-जाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मंदिरों में पानी का भी इंतजाम किया गया है।
शिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रत्येक शिवमंदिर में एसआई के अलावा महिला व पुरुष कांस्टेबिल तैनात रहेंगे। अधिक भीड़ वाले मंदिर में ट्राफिक सिपाहियों की तैनाती की गई है। बस स्टैंड स्थित बलखंडेश्वर मंदिर में भक्तों की अधिक भीड़ होने के चलते मंदिर से 100 मीटर पहले वाहनों की पार्किंग कराई जाएंगी। सीओ सदर जटाशंकर राव का कहना है कि मंदिरों में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए है। मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक
पंडित भरत त्रिपाठी बताते हैं कि भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल, शहद, दूध, धी से करना चाहिए। भांग, धतूरा फूल, बेलपत्र चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। यदि कोई भक्त रोगी है तो वह चार प्रहर की पूजा करें। गिलोय का रस पानी में मिलाकर भगवान का अभिषेक करें तो उसके रोग दोष दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें