फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मोहर्रम पर्व के लिए मजिस्ट्रेट तैनात, होगी निगरानी

Tue, 25 Jul 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चंद्रदर्शन के अनुसार मोहर्रम का पर्व 20 से 29 जुलाई तक मनाया जाएगा। मोहर्रम की सातवीं, आठवीं, नौवीं व दसवीं तारीख को इमाम चौकों पर ताजिया रखने के साथ अलम जुलूस निकालकर मातम किया जाता है। जिसमें भारी भीड़ एकत्र होती है। त्योहार में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है जबकि थाना कबरई क्षेत्र में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी हर्षवर्द्धन नायक, थाना श्रीनगर में भूमि संरक्षण अधिकारी संजय भार्गव, थाना खन्ना में क्षेत्रीय वनाधिकारी राजू श्रीवास, कोतवाली चरखारी क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी चरखारी सुरेश यादव, थाना खरेला में नायब तहसीलदार पंकज गौतम, कोतवाली कुलपहाड़ में नायब तहसीलदार विकास कुमार को तैनात रिकया गया है।
, थाना पनवाड़ी में भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार सिंह, थाना महोबकंठ में नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा व थाना अजनर में वन क्षेत्राधिकारी जैतपुर सीबी सिंह को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने तैनात मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रत्येक स्थिति की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट एक-एक घंटे में जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम पर उपलब्ध कराएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें