फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तीन वर्षों से 135 राजस्व वाद लंबित होने पर जताई नाराजगी

Tue, 25 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के राजस्व परिषद अध्यक्ष संजीव मित्तल और चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त राजेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को तहसील व कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। महोबा तहसील में 135 राजस्व मामले तीन सालों से लंबित मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इन मामलों पर जल्द सुनवाई करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील के निरीक्षण में राजस्व परिषद अध्यक्ष ने कार्यालयों में साफ-सफाई रखने, फाइलों के बेहतर रखरखाव और तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यालय के पटलों को केबिन के रूप में बनवाया जाए।
जिससे किसी भी व्यक्ति को जिस पटल में कार्य हो, वहां पहुंचने में आसानी हो। इसके बाद राजस्व परिषद अध्यक्ष ने कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों व रियल टाइम खतौनी की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि अंश निर्धारण और विवादित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के पर्यटन स्थलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में दूर-दूर से लोग यहां पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाने आएंगे। इस मौके पर डीएम मनोज कुमार, एडीएम राजस्व एवं वित्त रामप्रकाश, एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें