महोबा। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने नारी शक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य सुशील बाबू के मार्गदर्शन पर मधुबाला सरोजनी की देखरेख में शेखू नगर में पहुंचकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा मेरी बेटी मेरा अभिमान एवं मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। शेखू नगर के दो स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा महिला सुरक्षा सम्मान व स्वाभिमान एवं शत प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक की थीम में दर्शाया गया कि कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप है बेटी भी मां बाप का नाम रोशन करती है। सिर्फ जरूरत है सोच बदलने की आधी आबादी की अशिक्षा और अज्ञान पूरे देश की प्रगति में बाधक है। नाटक में प्रतिभागी रहीं छात्राएं धर्मेश वर्मा ,लक्ष्मी विश्वकर्मा ,प्रियंका वर्मा, बबली, योगेश्वरी ,अर्चना ,कल्पना वर्मा, कल्पना ,अंजलि ने अपनी अपनी भूमिका के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाई नाटक में सहयोग के रूप में रागिनी, सुषमा, अफसाना, रंजना, रिंकी आदि की भूमिका सराहनीय रही।