फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राजर्षि टंडन विवि में होगी एमए लोक प्रशासन की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) में नए शैक्षणिक सत्र से एमए लोक प्रशासन की पढ़ाई शुरू हो गई है। दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में यूपीआरटीओयू का अध्ययन केंद्र संचालित हैं। यहां विभिन्न पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष से एमए लोक प्रशासन विषय शुरू किया गया है। कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि और प्रबंधन समेत किसी भी संकाय के स्नातक पास छात्र इस पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। पाठ्यक्रम में लोक प्रशासन व शासन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पाठ्यक्रम की विषयवस्तु सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी उपयोगी होगी। वीरभूमि महाविद्यालय में संचालित अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रदीप ने बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें