फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में सबसे कम कोरोना केस महोबा में मिले: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोविड-19 को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करने आए जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के सबसे कम केस महोबा में ही मिले हैं। यहां कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अच्छा कार्य हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने डीएम सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ कबरई ब्लॉक के चांदौ-चंदपुरा, पचपहरा में नव निर्वाचित प्रधान और जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड मरीजों का घर-घर सर्वे करने के लिए 622 टीमों का गठन किया गया।
शिक्षकों व आशाओं की मदद से प्रतिदिन 2000 से ज्यादा मेडीकेशन किटों को वितरित किया गया। कहा कि चांदौ-चंदपुरा गांव के 45 वर्ष के ऊपर के मात्र 50 लोगों ने ही टीकाकरण कराया है जबकि यहां 250 से अधिक लोग 45 वर्ष से ऊपर के हैं। उन्होंने टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने दोनों गांवों में कोरोना की मेडीकेशन किटें वितरित की। साथ ही पचपहरा के तालाब को देखा और कारगिल में शहीद हुए स्व. जगदीश प्रसाद यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एडीएम आरएस वर्मा, एएसपी आर के गौतम, सीएमओ डॉ एम के सिन्हा, डीडीओ आरएस गौतम, पीडी डीएन पांडेय, एसडीएम सदर मो. आवेश मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराया। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री जेपी अनुरागी, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरव तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बुधौलिया मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें