फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हमको मोहब्बत ढूंढ रही थी... बनाई रील, अब पुलिस रही खोज

विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 22- सुमेरपुर थाने के सामने रील बनाता युवक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के एक युवक ने थाना परिसर के मुख्य गेट के सामने रील बनाई। सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बना है। वायरल वीडियो में युवक फिल्मी गीत हमको मोहब्बत ढूंढ रही थी... पर रील बनाता हुआ दिख रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

युवक ने इंस्टाग्राम पर यूपी का राजा 420 नाम से आईडी बना रखी है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने सार्वजनिक स्थान, विशेषकर थाना गेट के सामने इस तरह की रील बनाने पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की है। मामले में थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि थाना गेट पर रील बनाए जाने की जानकारी उन्हें अभी जानकारी नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने मामले की जांच कराने के मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कहा कि तथ्यों के आधार पर युवक को खोजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें