फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली 2.27 लाख रुपये लूट की घटना

Fri, 14 Apr 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के गोरखा मार्ग पर बाइक सवार चचेरे भाइयों को पीटकर 2.27 लाख रुपये लूटे जाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भंडाफोड़ दिया। बताया कि वादी ने ही पैसा हड़पने की नियत से साजिश रची थी।
विज्ञापन



कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह यादव भूमि संरक्षण विभाग की ग्राम प्रबंध समिति गोरखा का अध्यक्ष है। गुरुवार की रात शत्रुघ्न ने कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया था कि वह 2.27 लाख रुपये लेकर भाई राजेंद्र के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अकठौंहा नहर के पास पांच बदमाशाें ने पीटकर बैग में रखी नगदी लूट ली। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।


अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने  बताया कि शत्रुघ्न ने पैसा हड़पने के लिए मनगढंत लूट की कहानी रची थी। पूछताछ में उसने बताया कि भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित एनएमएसए योजना के कृषकों के खाते में तालाब खुदवाने के उपरांत शासकीय कोष में भेजे जाने वाली धनराशि में से अधिकारी कमीशन मांग रहा था। किसान कमीशन नहीं दे रहे थे। इसके बाद उसने लूट की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें