समीक्षा बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग, बिजली, कृषि, ग्राम्य विकास से संबंधित विभागों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गांव - गांव में कराए गए टीकाकरण की जानकारी ली तथा समय- समय से नियमित टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नियमित केंद्रों में पहुंचकर कार्य करें। सिंचाई के संबंध में उन्होंने कहा कि इस साल बारिश कम होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा था। लेकिन समय से बारिश हो जाने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी गांव में रहकर कार्यों की निगरानी करें। जिससे समय से कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि तमाम स्थानों पर ट्रांसफार्मर न होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए समय से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराएं। जिससे लोगों को असुविधा न हो। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता नेकीराम, जिला कृषि अधिकारी रामतेज यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय, जिला विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।