फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल ने तीन गांव में बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक बार फिर जिले में टिड्डी दल ने हमला बोल दिया है। शुक्रवार को लमौरा, बछेछरखुर्द, बछेछरकला समेत पांच गांव और शनिवार को विकासखंड पनवाड़ी के भरवारा, जैतपुर और नकरा गांवों में टिड्डीदल के हमले से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। किसान ढोल-नगाड़े लेकर खेतों पर पहुंच गए। सूचना पर कृषि विभाग की टीम भी पहुंची। टीम ने रासायनिक दवाओं को छिड़काव कराया और किसानों ने थाली ढोल-बजाकर टिड्डीदल को खेतों में नहीं उतरने दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस साल जून माह में ही बारिश हो जाने के कारण किसानों ने खरीफ की फसल की बुवाई समय से कर दी। खेतों में उड़द, मूंग, अरहर, तिल और ज्वार की बुआई हो चुकी है। वहीं, तमाम किसान अभी भी बुआई कर रहे हैं। खेतों में बुवाई होने के बाद टिड्डीदल ने भरवारा, नकरा और जैतपुर में हमला बोल दिया। इससे किसान अब खरीफ की फसल को लेकर खासे चिंतित हैं। ज्यादातर खेतों में फसल उग आई है, जिसकी देखभाल के लिए किसान जुटे हैं। बीस दिन बाद टिड्डी दल की दस्तक ने किसानों की नींद उड़ा दी है। दो दिन से ग्रामीणांचलों में टिड्डी दल के आने के बाद किसानों ने भी खरीफ की फसल को बचाने के लिए खेतों में डेरा जमा लिया है। कई किसान खेतों तो कई पेड़ों पर थालियां और ढोल नगाड़े बजाते दिखाई दिए। किसानों ने खेतों में पहुंचकर शोर और धुआं कर टिड्डी दल का भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें