फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रहने से रोग प्रतिरोधक क्षमता व अक्षय ऊर्जा की होती है वृद्धि

विज्ञापन
लॉकडाउन से रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में बताते डॉ. अच्युत कुमार त्रिपाठी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आयुष विभाग के मनोनीत सदस्य डॉ. अच्युत त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन में घर में रहकर चिंतन-मनन, पठन-पाठन का अवसर मिला है। यह समग्र राष्ट्र को एकाग्रता के सूत्र में बांधता है, वहीं हमें प्रदूषित वातावरण से बचाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता और शरीर में अक्षय ऊर्जा की वृद्धि करता है।
विज्ञापन

कबरई निवासी डॉ. अच्युत त्रिपाठी ने रविवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री का दीप जलाने का कार्यक्रम का भी वैज्ञानिक आधार है। रामचरित मानस में लिखा है धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परखिए चारी। तुलसीदास जी का यह कथन हमें सोचने को मजबूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें