फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंधी-बारिश के साथ गिरी बिजली, किसान की मौत, दो घायल

Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। जिले में एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला है। बुधवार की दोपहर तक निकली धूप के बाद अचानक बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बारिश के बीच तीन स्थानों पर बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, महिला समेत दो लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर राजस्व विभाग ने घायलों का हालचाल जानते हुए सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

थाना अजनर के मगरिया गांव निवासी पुत्तन सेन (60) बुधवार को खेत गया था। दोपहर के समय अचानक बारिश शुरू हो गई। वह खेत की मेड़ पर लगे पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से किसान बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के जैलवारा गांव की है। गांव निवासी रामकली (65) खेत पर थी। बारिश के बीच बिजली गिरने से वह बेहोश हो गई। परिजन उसे सीएचसी नौगांव ले गए। वहां उपचार इलाज चल रहा है। एक अन्य घटना में पसवारा निवासी राजू (20) गांव के तालाब में सिंघाड़ा की फसल देखने गया था। इसी दौरान बारिश के साथ बिजली गिरने से वह झुलस कर अचेत हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें