पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते डीएसओ एसपी शाक्य
- फोटो : MAHOBA
महोबा। पेट्रोल पंप मालिक अब बिना मास्क पेट्रोल लेने आए लोगों को ईंधन नहीं दे सकेंगे। अन्यथा पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है।
डीएम अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य, पूर्ति निरीक्षक आलोक पटेरिया ने शुक्रवार को टीम के साथ पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंप मालिकों को आगाह किया कि पहली गलती चेतावनी देकर माफ की जा रही है, इसलिए अभी से ही स्थिति सुधार लें।
बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को डीजल-पेट्रोल वितरित न किया जाए। अगर ऐसा करते पकड़े गए तो डीएम को रिपोर्ट भेजकर पंप का लाइसेंस निलंबित करा दिया जाएगा। कोरोना जैसी बीमारी को रोकने में पंप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।