फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लेखपालोंं ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी/कुलपहाड़। विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के लेखपाल आंदोलित हैं। शनिवार को प्रदेश आह्वान पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना देकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी प्रभास कुमार को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष शिवप्रसाद, सचिव तसव्वुर हुसैन, अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में एकता, उमेश, सुशील, प्रेम कुमार, अदिति, देवेंद्र आदि लेखपाल तहसील परिसर में एकत्र हुए। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। लेखपालों ने बताया कि पिछले 10 सालों से वह अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं। परिषद व शासन से उनकी लंबित और न्यायोचित मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बीते 14 से 22 सितंबर तक अतिरिक्त हलकों का कार्य बहिष्कार किया गया लेकिन शासन से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने प्रारंभिक वेतनमान 2,800 ग्रेड पे कर वेतन विसंगति दूर करने, लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण करने, पदोन्नति सूची जारी करने, भत्ता बढ़ोतरी, लेखपालों को तकनीकी पद घोषित करने आदि मांगें रखी। वहीं तहसील चरखारी व कुलपहाड़ में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें